गया/ – डॉ० विवेकानंद पथ गोल बगीचा में भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा एवं कौटिल्य मंच के तत्वावधान में महामना एवं वाजपेई जी की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। समारोह का उद्घाटन विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा एवं कौटिल्य मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० विवेकानंद मिश्र ने किया। दोनों महापुरुषों के जीवन में घटित अनेक प्रेरणादाई प्रसंगों को उद्धृत कर उनके द्वारा किए गए अनेक संघर्ष गाथा का विस्तार रूप से वर्णन किया। डॉ० मिश्र ने आगे कहा कि उन्होंने अपनी जीवन के समस्त महत्वाकांक्षाओं को लोकहित राष्ट्रहित में समर्पित कर मानव मात्र को कृतार्थ किया है। वे सदैव औरों के लिए जिए। डॉक्टर मिश्र ने कहा हमारे यहां महापुरुषों की जन्म जयंती मनाने की संस्कृति एवं उच्च सभ्यता की समृद्ध परंपरा रही है। जिसके माध्यम से यह न केवल